
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़, Updated Tue, 08 Dec 2020 12:29 AM IST
आठ दिसंबर यानी आज किसानों का भारत बंद है। वहीं दिल्ली और हरियाणा की सीमा पर किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच हरियाणा पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि आठ दिसंबर को किसान संगठनों के देशव्यापी भारत बंद की वजह से राज्य की विभिन्न सड़कों और राजमार्गों पर यात्रा करते समय ट्रैफिक अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है।