
प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
मामला उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद का है। कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सात फरवरी को राजस्थान से बरात आई थी। रात में दुल्हन बाहर शौच के लिए निकली और गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वह गांव के ही अहमदाबाद में रहने वाले दो बच्चों के पिता के साथ भाग गई है। साथ ही शादी के लिए रखे गहने और पचास हजार रूपये भी साथ ले गई। बरात दुल्हन का इंतजार करती रही, लेकिन जब दुल्हन नहीं लौटी तो बरात और दूल्हा बिन दुल्हन लिए ही लौट गए।
दुल्हन अपने लिए बनवाए गए गहनों के साथ ही परिवार की अन्य महिलाओं के गहने भी लेकर भाग गई। बुझे मन से दूल्हा निराश होकर बैरंग लौट गया। युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। लड़की के पिता ने गांव के युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि जिसके साथ उसकी बेटी भागी है, वह दो बच्चों का पिता है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने कहा की युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। युवक की तलाश जारी है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मामला सोशल मीडिया भी खूब वायरल हुआ।