
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा
– फोटो : अमर उजाला
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
ख़बर सुनें
सर्दी की विदाई से पहले अचानक बदले मौसम में छाए कोहरे ने कोहराम मचा दिया। शनिवार की सुबह कोहरे के कारण आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मैनपुरी और फिरोजाबाद की सीमा के पास करीब 10 वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को आगरा और सैफई रेफर किया गया है।
हादसा फिरोजाबाद जिले के कठफोरी क्षेत्र में हुआ। सुबह तकरीबन सात बजे कोहरे के कारण लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलीमीटर 77 पर करीब 10 आपस में टकरा गए। सभी वाहन आगरा से लखनऊ की ओर जा रहे थे। वाहनों की टक्कर होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को वाहनों से निकाला। कई घायल यात्री सैफई रेफर किए गए हैं। क्रेन मंगाकर सभी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया। पुलिस के अनुसार हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।